क्रिकेट

IND vs PAK, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 86 रन बनाकर आउट

एशिया कप 2023 के बाद टीम इंडिया और पकिस्तान एक बार फिर से वर्ल्ड कप 2023 में आमने सामने हैं. आज वन डे वर्ल्ड कप 2023 का 12 वां महामुकाबला भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों देशों के बीच ये महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. एशिया कप मिली हार का गम भूलकर पाकिस्तान की टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरी हैं.

IND vs PAK, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 86 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

एशिया कप 2023 के बाद टीम इंडिया और पकिस्तान एक बार फिर से वर्ल्ड कप 2023 में आमने सामने हैं. आज वन डे वर्ल्ड कप 2023 का 12 वां महामुकाबला भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों देशों के बीच ये महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. एशिया कप मिली हार का गम भूलकर पाकिस्तान की टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरी हैं. वहीं, टीम इंडिया का लक्ष्य भी पाकिस्तान पर जीत के साथ इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर होगा. ऐसे में आज यह मैच देखना वाकई दिलचस्प रहेगा. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम को 42.5 ओवरों में महज 191 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 192 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 86 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 156/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).