PM Modi On IND vs NZ: न्यूजीलैंड पर भारत की जीत से पीएम मोदी हुए गदगद, कहा- हमारी टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है.
PM Modi Congratulates to The Indian Team, IND vs NZ: वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. रविवार को धर्मशाला में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. भारत की शानदार परफॉर्मेंस को देश के राजनीतिक, सिनेमा और अन्य जगत से लगातार समर्थन मिल रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है.
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह एक शानदार टीम प्रयास था, जिसमें सभी ने योगदान दिया। मैदान पर समर्पण और कौशल अनुकरणीय था.
Congratulations to the Indian cricket team on their splendid victory against New Zealand! It was a splendid team effort where everybody contributed. The dedication and skill on the field was exemplary.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2023
274 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 46, रवींद्र जडेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए. कीवी टीम के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

