IND vs ENG, World Cup 2023 Live Score Update: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, मोहम्मद शमी ने सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को बनाया अपना शिकार
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज लखनऊ में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया को टक्कर देना आसान नहीं हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में खेले सभी पांच मैच जीते हैं. जबकि इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज लखनऊ में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया को टक्कर देना आसान नहीं हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में खेले सभी पांच मैच जीते हैं. जबकि इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. लखनऊ में टीम इंडिया दूसरी बार वनडे मैच खेलेगी. इससे पहले उसने यहां एक मैच खेला है, जिसमें हार का सामना किया था. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 229 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान और सलामी बल्लेलबाज रोहित शर्मा ने एक बार शानदार पारी खेलते हुए 87 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इंग्लैंड की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 230 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 14 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार हुए. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 39/4.
CWC2023. WICKET! 9.1: Jonny Bairstow 14(23) b Mohammad Shami, England 39/4 https://t.co/Jki6Vd2GY0 #INDvENG #CWC23
— BCCI (@BCCI) October 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

