IND vs ENG Series: पहले टी20 मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, पंत और बुमराह, जानिए क्यों?
रोहित कोरोना संक्रमित होने के चलते टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. वहीं पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है.
IND vs ENG Series: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. रोहित कोरोना संक्रमित होने के चलते टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. वहीं पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है. पहले टी20 मैच में विराट कोहली, विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है.
BCCI के अधिकारी ने पीटीआई से बताया कि पहले टी20 मैच में वही भारतीय टीम उतारी जाएगी, जिसने आयरलैंड को उसी के घर में 2-0 से हराया है. आयरलैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या ने टीम की कप्तानी संभाली थी.
Rohit Sharma ruled out of 5th Test against England after testing positive for COVID-19 for second time, Jasprit Bumrah to lead
— Press Trust of India (@PTI_News) June 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

