क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, शोएब बशीर की टीम में हुई वापसी

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी 23 फरवरी से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, शोएब बशीर की टीम में हुई वापसी
इंग्लैंड टेस्ट टीम (Photo Credits: ECB/Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी 23 फरवरी से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. इस बीच इंग्लैंड ने रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. इंग्लैंड की टीम में ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की वापसी हुई है. वहीं तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी टीम में शामिल किया गया है. रेहान अहमद और तेज गेंदबाज मार्क वुड को रेस्ट दिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).