IND vs ENG 4th Test 2024 Day 4 Live Score: दूसरी पारी में शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, भारत जीत से 8 रन पीछे
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.
IND vs ENG 4th Test 2024 Day 4 Live Score: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 353 रनों पर आल आउट हो गई है. जबकि भारतीय टीम पहली पारी में बस 307 रन ही बना पाई. इंग्लैंड को 46 रनों की बढ़त मिली. हालाँकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 145 रनों पर सिमट गई. जिस वजह से भारत को जीत के लिए अब 192 रन बनाने होंगे. इस बीच दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक. भारत जीत से 8 रन पीछे. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 186 रन पर 5 विकेट (60 ओवर) था.
देखें ट्वीट:
Shubman Gill brings up his fifty with sixes, he's taking India over the finish line #INDvENG— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

