IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: दूसरी पारी में इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, ओली पोप को आर आश्विन ने किया आउट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.
IND vs ENG 4th Test 2024 Day 3 Live Score: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 90 ओवर में सात विकेट खोकर 302 रन बनाए.
हालाँकि दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 353 रनों पर आल आउट हो गई है. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकशान पर 217 रन बनाए. आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारतीय टीम की पहली पारी 307 रनों पर आल आउट हो गई. इंग्लैंड को 46 रनों की बढ़त मिली. इस बीच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. ओली पोप 0 रन बनाकर रविचंद्रन आश्विन का शिकार हुए. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 22 रन पर 2 विकेट (6 ओवर) है.
देखें ट्वीट:
4TH Test. WICKET! 4.6: Ollie Pope 0(1) lbw Ravichandran Ashwin, England 19/2 https://t.co/3ZdkXkSonb #INDvENG @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) February 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

