क्रिकेट

IND vs ENG, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हुए आउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं.

IND vs ENG, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हुए आउट
इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. इस बीच दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम ने 49.5 ओवरों में 304 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 305 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 60 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 136/1.

टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).