Umpire Richard Kettleborough: अंपायर की वजह से ही बना विराट का शतक! लाइव मुकाबले में लिया अजीबो-गरीब फैसला; देखें वीडियो
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में जीत का चौका जड़ दिया हैं. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने सूझबूझ के साथ अपना 48वां वनडे शतक भी पूरा कर लिया.
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में जीत का चौका जड़ दिया हैं. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने सूझबूझ के साथ अपना 48वां वनडे शतक भी पूरा कर लिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने वाइड नहीं दिया. दरअसल, एक समय ऐसा भी आया था जब सभी को लग रहा था कि विराट कोहली अपना शतक पूरा नहीं कर पाएंगे. इस मुकाबले का 42वां ओवर लेकर आए नसुम अहमद ने पहली गेंद विराट कोहली के पैर से थोड़ी बाहर की ओर फेंकी. सभी को लगा यह वाइड है लेकिन फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने इसे वाइड नहीं कहा. पहले विराट कोहली को थोड़े गुस्से में देखा गया लेकिन जब फील्ड अंपायर का यह फैसला आया तो वो भी शांत हो गए और अगली गेंद का इंतजार करने लगे. इसकी अगली गेंद पर विराट ने कोई रन नहीं लिया और इस ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ उन्होंने यह खास उपलब्धि अपने नाम की.
Umpire doesn't give wide to virat
Best moment of match. 🤣🤣🤣🤣#INDvsBAN #ViratKohli pic.twitter.com/QIBiVVAV8Y
— . (@sumityou50) October 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

