क्रिकेट

IND vs BAN 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए बनाए 19 रन

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चूकी हैं. टीम इंडिया की कमान ओपनर केएल राहुल संभाल रहे हैं. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

IND vs BAN 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए बनाए 19 रन
Shubhman Gill And KL Rahul (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चूकी हैं. टीम इंडिया की कमान ओपनर केएल राहुल संभाल रहे हैं. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया हैं. कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को मौका दिया गया है. जयदेव उनादकट 11 साल बाद टेस्ट खेल रहे हैं. बांग्लादेश की पहली पारी 73.5 ओवरों में 227 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन और उमेश यादव ने चार-चार विकेट चटकाए. इस बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 3 और शुभमन गिल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).