IND vs AUS 3rd Test Day 3 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड/उस्मान ख्वाजा लौटे पवेलियन
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस ट्रॉफी का यह 16वां सीजन 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर और दिल्ली में खेले गए पहले और दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस ट्रॉफी का यह 16वां सीजन 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर और दिल्ली में खेले गए पहले और दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया 163 रन पर आलआउट हो गई. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 33.2 ओवरों में महज 109 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुह्नमैन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 76.3 ओवर में 197 रन बनाकर सिमट गई हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 88 रनों की बढ़त बना ली हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 60.3 ओवर में 163 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 8 विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 76 रनों की जरूरत हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 0 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार हुए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0/1.
3RD Test. WICKET! 0.2: Usman Khawaja 0(2) ct Srikar Bharat b Ravichandran Ashwin, Australia 0/1 https://t.co/xymbrIdggs #INDvAUS @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) March 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

