क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test Day 1 Live Score Updates: केएल राहुल ने एक हाथ से लपका हैरान कर देने वाला कैच, उस्मान ख्वाजा के शतक पर पानी फिर गया (Watch Video)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस ट्रॉफी का यह 16वां सीजन 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है.

IND vs AUS 2nd Test Day 1 Live Score Updates: केएल राहुल ने एक हाथ से लपका हैरान कर देने वाला कैच, उस्मान ख्वाजा के शतक पर पानी फिर गया (Watch Video)
केएल राहुल (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस ट्रॉफी का यह 16वां सीजन 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टीम इंडिया के लिए खतरा बन रहे उस्मान ख्वाजा को रविंद्र जडेजा ने केएल राहुल के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया. ख्वाजा 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा टीम को संभालने में जुटे हुए थे. वह संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रविंद्र जडेजा की गेंद पर वह पूरी तरह से गच्चा खा गए. ख्वाजा जडेजा की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला और केएल राहुल ने हवा में उछलते हुए शानदार कैच लिया. जिससे ख्वाजा निराश होकर पवेलियन की तरफ लौट गए. केएल राहुल ने गजब का कैच पकड़ा उन्होंने हवा में उछलते हुए एक साथ से शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).