IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा, टीम इंडिया जीत से महज 3 विकेट दूर
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है. चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज तीसरे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच टीम इंडिया की पहली पारी 139.3 ओवर में 400 रन बनाकर सिमट गई.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है. चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज तीसरे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच टीम इंडिया की पहली पारी 139.3 ओवर में 400 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया ने 223 रनों की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 120 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवर में महज 177 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा मार्नस लाबुशेन ने 49 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो गई हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम को 7वां बड़ा झटका लगा हैं. पैट कमिंस 1 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार हुए. ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 67/7.
1ST Test. WICKET! 22.4: Pat Cummins 1(13) ct Srikar Bharat b Ravindra Jadeja, Australia 67/7 https://t.co/SwTGoyHfZx #INDvAUS @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) February 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

