क्रिकेट

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: टीम इंडिया का 6वां विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 120 रन बनाकर हुए आउट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज दूसरे दिन का खेल जारी हैं.

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: टीम इंडिया का 6वां विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 120 रन बनाकर हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवर में महज 177 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा मार्नस लाबुशेन ने 49 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. पहली पारी में टीम इंडिया को 6वां बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 120 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 229/6.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).