IND vs AUS 1st T20 Live Score Update: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, सूर्यकुमार यादव को जेसन बेहरेनडॉर्फ ने किया आउट
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जा रहा हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की फाइनल की हार को भुलाते हुए टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मैथ्यू वेड है.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जा रहा हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की फाइनल की हार को भुलाते हुए टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मैथ्यू वेड है. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 208 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 209 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पांचवां बड़ा झटका लगा हैं. सूर्यकुमार यादव 80 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया का स्कोर 194/5.
CAPTAIN SURYAKUMAR YADAV IS THE HERO OF INDIA 🇮🇳
The freak in T20I, smashed 80 runs from just 42 balls while chasing 209 runs - What a return into his favourite format. pic.twitter.com/ZBkYufOgBB
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

