IND Beat ZIM, 2nd T20I Live Score Update: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
IND Beat ZIM, 2nd T20I: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी और वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18.4 ओवर में महज 134 रन बनाकर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से आवेश खान और मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे से हरारे में खेला जाएगा.
2ND T20I. India Won by 100 Run(s) https://t.co/yO8XjNqmgW #ZIMvIND
— BCCI (@BCCI) July 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

