IND Beat SL 2nd T20I Live Score Update: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 53 रनों की उम्दा पारी खेली.
IND vs SL 2nd T20I: श्रीलंका दौरे का आगाज हो गया हैं. आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 53 रनों की उम्दा पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. डीएलएस रूल की वजह से टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 8 ओवर में 78 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 6.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा 30 रनों की धमाकेदार पारी खेली. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना और मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को शाम सात से खेला जाएगा.
2ND T20I. India Won by 7 Wicket(s) (D/L Method) https://t.co/R4Ug6MReOu #SLvIND #2ndT20I
— BCCI (@BCCI) July 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

