क्रिकेट

IND Beat SA 1st ODI Live Score Update: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवरों में महज 116 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए.

IND Beat SA 1st ODI Live Score Update: पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज खेला गया. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेला गया. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवरों में महज 116 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा एक विकेट झटके. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).