IND Beat NZ, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से रौंदा; विराट कोहली फिर बने 'संकटमोचक'
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 273 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 130 रनों की शानदार पारी खेली.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 20 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट में हराया हैं. टीम इंडिया ने ये मुकाबला चार विकेट से रौंदा हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के विजयी रथ पर भी ब्रेक लगा दिया हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 273 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 130 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 95 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में होगा.
CWC2023. India Won by 4 Wicket(s) https://t.co/MrCP495zvG #INDvNZ #CWC23
— BCCI (@BCCI) October 22, 2023
INDIA HAVE DEFEATED NEW ZEALAND FOR THE FIRST TIME IN AN ICC MATCH IN 20 YEARS....!!! pic.twitter.com/1CGipsA8zq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

