क्रिकेट

IND Beat IRE: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 33 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्ज़ा

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. यह मैच डबलिन के द विलेज में खेला जा रहा हैं. बारिश से बाधित पहले टी20 में टीम इंडिया ने डीएल मेथड से 2 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज जहां टीम इंडिया सीरीज जीतना चाहेगी. वहीं आयरलैंड की नजरें सीरीज हार के खतरे को टालने पर रहेंगी.

IND Beat IRE: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 33 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्ज़ा
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला गया. यह मैच डबलिन के द विलेज में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 33 रनों से हराकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया हैं. इससे पहले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. आयरलैंड की ओर से बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. आयरलैंड की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर 186 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 152 रन ही बना सकीं. आयरलैंड की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).