क्रिकेट

IND Beat BAN, 47th Match Super 8 Live Score Update: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया, सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की आतिशी पारी खेली.

IND Beat BAN, 47th Match Super 8 Live Score Update: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया, सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND Beat BAN, 47th Match Super 8: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 47वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. यह दोनों टीमों का सुपर-8 का सातवां मुकाबला था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 50 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया हैं. इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की आतिशी पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 146 रन ही बना सकीं. बांग्लादेश की तरफ से स्टार बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया का सुपर-8 का अगला मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).