क्रिकेट

IND Beat AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी; 1-0 की बनाई बढ़त

इस मुकाबले में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

IND Beat AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी; 1-0 की बनाई बढ़त
सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 को बढ़त बना ली हैं. इस मुकाबले में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 276 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई. ऑस्ट्रलिया की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).