IND Beat AUS, 5th T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से रौंदा, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए.
टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच टी20 सीरीज (T20 Series) का पांचवा और आखिरी मैच आज खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया. टीम इंडिया सीरीज में 4-1 से कब्जा कर लिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन द्वारशुइस और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट महज 154 रन ही बना सकीं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
IND Beat AUS, 5th T20I Live Score Update: In a thrilling match, Team India defeated Australia by 6 runs, captured the series 4-1
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

