IND Beat AUS 4th T20, Live Score Update: रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 154 रन ही बना सकीं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
4TH T20I. India Won by 20 Run(s) https://t.co/iGmZmBsSDt #INDvAUS @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) December 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

