क्रिकेट

IND Beat AUS 1st T20 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह ने छक्का जड़कर दिलाई टीम इंडिया को जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 208 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शानदार पारी खेली.

IND Beat AUS 1st T20 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह ने छक्का जड़कर दिलाई टीम इंडिया को जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 208 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से तनवीर सांघा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार यानी 26 नवंबर को खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).