ICC T20 World Cup 2024 Team Of The Tournament: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप टीम का किया ऐलान, भारत के 6 खिलाड़ियों को मिली जगह
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के छह खिलाड़ियों ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह बनाई है. रोहित शर्मा को टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान बनाया गया है.
ICC T20 World Cup 2024 Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के छह खिलाड़ियों ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह बनाई है. रोहित शर्मा को टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान बनाया गया है. रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले खिलाड़ी हैं. अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के तीन खिलाड़ियों ने इस सूची में जगह बनाई है. वेस्टइंडीज से एक और ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस को शामिल किया गया है. दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के एनरिक नॉर्टजे का नाम 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.
टूर्नामेंट की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) (भारत), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर) (अफगानिस्तान), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), सूर्यकुमार यादव (भारत), मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया), हार्दिक पांड्या (भारत), अक्षर पटेल (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), जसप्रीत बुमराह (भारत), अर्शदीप सिंह (भारत), फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका).
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप टीम का किया ऐलान
Conquering the world, and dominating the #T20WorldCup Team of the Tournament 🙌
More as six of India's champions make the XI 📝https://t.co/bSJFWHPivI
— ICC (@ICC) July 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

