क्रिकेट

Haris Rauf Heated Agrument With Fan: 'ये इंडिया से होगा', USA में फैन को मारने भागे हारिस रऊफ, जमकर हुआ हंगामा-WATCH VIDEO

2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अभी तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल है. पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद से पाकिस्तानी टीम और उसके खिलाड़ी लगातार विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं.

Haris Rauf Heated Agrument With Fan: 'ये इंडिया से होगा', USA में फैन को मारने भागे हारिस रऊफ, जमकर हुआ हंगामा-WATCH VIDEO
हारिस रऊफ (Photo Credits: Twitter)

2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) अभी तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल है. पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket Team) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद से पाकिस्तानी टीम और उसके खिलाड़ी लगातार विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हारिस रऊफ एक पाकिस्तानी फैन से लड़ाई करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हारिस रऊफ की एक फैन से कुछ कहा-सुनी हो रही है. इस दौरान हारिस काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. एक महिला उन्हें रोकने की कोशिश कर रहीं है. लेकिन गुस्से से तमतमाए हारिस रऊफ दौड़कर उस फैन के पास पहुंच जाते हैं. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद बाकी लोगों ने बीच-बचाव किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).