क्रिकेट

Happy Birthday Sachin Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर ने अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के छोटे बच्चों के साथ काटा केक, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर आज 51 साल के हो गए हैं. सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था. इस बीच सचिन ने एक वीडियो साझा किया है.

Happy Birthday Sachin Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर ने अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के छोटे बच्चों के साथ काटा केक, देखें वीडियो
Sachin Tendulkar (Photo Credit: X)

Happy Birthday Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर आज 51 साल के हो गए हैं. सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था. इस बीच सचिन ने एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में देख जा सकता है की सचिन छोटे बच्चों के साथ केक काटा और फुटबॉल भी खेला. वीडियो पर कैप्शन देते हुए सचिन ने लिखा,'मेरे जन्मदिन सप्ताह की शुरुआत करने का यह कैसा तरीका है! मुझे फुटबॉल खेलने, कहानियाँ साझा करने और इन अविश्वसनीय लड़कियों के साथ अपना जन्मदिन का केक काटने में बहुत मज़ा आया, जिन्हें सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन का समर्थन प्राप्त है. वे मुझे शुभकामनाएँ देने वाले पहले व्यक्ति थे और इसने मेरे सप्ताह को वास्तव में विशेष बना दिया!". नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

बता दें की. सचिन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने और 200 टेस्ट मैच खेलने वाले एक मात्र खिलाड़ी है. इसके अलावा सचिन भारत के 664 अंतराष्ट्रीय मैचों में 34357 रन भी बनाए हैं. सचिन के नाम 201 अंतराष्ट्रीय विकेट भी हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).