क्रिकेट

Happy Birthday Rohit Sharma: 38 साल के हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा! BCCI समेत ने उनके चाहनेवालों ने मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट

आधुनिक युग के सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक रोहित शर्मा आज 38 वर्ष के हो गए हैं. इस खास मौके पर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) समेत उनके चाहनेवालों ने उन्हें खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को जन्मे रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.

Happy Birthday Rohit Sharma: 38 साल के हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा! BCCI समेत ने उनके चाहनेवालों ने मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट

Rohit Sharma Birthday Special: आधुनिक युग के सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक रोहित शर्मा आज 38 वर्ष के हो गए हैं. इस खास मौके पर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) समेत उनके चाहनेवालों ने उन्हें खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को जन्मे रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट, 273 वनडे और 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें क्रमशः 4301, 11,168 और 4231 रन बनाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने चार आईसीसी खिताब भी अपने नाम किए हैं, जिनमें से दो (2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी) उन्होंने कप्तान के रूप में जीते हैं. रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (264 रन) बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है, जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं सका है. यह भी पढ़ें: 38वें जन्मदिन पर रोहित शर्मा को सलाम! जानिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिटमैन के नाम दर्ज 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को उनके 38वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).