क्रिकेट

GT vs RR, IPL 2023 Match 23 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस की टीम को तीन विकेट से रौंदा, शिमरोन हेटमायर ने खेली आतिशी पारी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए हैं.

GT vs RR, IPL 2023 Match 23 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस की टीम को तीन विकेट से रौंदा, शिमरोन हेटमायर ने खेली आतिशी पारी
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 23वां मैच आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस की टीम को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए. राजस्थान रॉयल्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 178 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).