क्रिकेट

ENG vs PAK, World Cup 2023 Live Score Update: पाकिस्तान की टीम का तीसरा विकेट गिरा, बाबर आजम 38 रन बनाकर आउट

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा. पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह बहुत ही बड़े अंतर के साथ जीतना होगा, जो कि लगभग नामुमकिन है. इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई हैं.

ENG vs PAK, World Cup 2023 Live Score Update: पाकिस्तान की टीम का तीसरा विकेट गिरा, बाबर आजम 38 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड (Photo Credits: ECB/Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा. पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह बहुत ही बड़े अंतर के साथ जीतना होगा, जो कि लगभग नामुमकिन है. इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई हैं. हालांकि फिर भी वे जीत हासिल कर टूर्नामेंट के बाद घर लौटना चाहेंगे. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 337 रन बनाई. इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 338 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. बाबर आजम 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पाकिस्तान की टीम का स्कोर 61/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).