क्रिकेट

CSK Fans Sleeping at Railway Station: फाइनल में बारिश के बाद आधी रात को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर सोते दिखे MS Dhoni के प्रशंसक

एमएस धोनी (MS Dhoni) यकीनन सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और उनका स्टारडम रविवार को एक बार फिर से देखने को मिला, जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पीले रंग की जर्सी से पूरा स्टेडियम भर गया. मैच स्थगित होने के बाद अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर धोनी के प्रशंसकों की सोने की तस्वीरें हैं वायरल हो रही है.

CSK Fans Sleeping at Railway Station: फाइनल में बारिश के बाद आधी रात को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर सोते दिखे MS Dhoni के प्रशंसक
CSK Fans Sleeping at the Railway Station (Photo Credit: Twitter/@CricCrazyJohns)

मुंबई, 29 मई: एमएस धोनी (MS Dhoni) यकीनन सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और उनका स्टारडम रविवार को एक बार फिर से देखने को मिला, जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पीले रंग की जर्सी से पूरा स्टेडियम भर गया. धोनी की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से भीड़ उमड़ पड़ी थी. ऐसी खबरें भी आ रहीं हैं कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है और इससे लोगों में क्रेज बढ़ गया है क्योंकि प्रशंसक सीएसके (CSK) के कप्तान को आखिरी बार देखना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2023, GT vs CSK Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच बारिश में धुला, आज होगा मुकाबला

लेकिन बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाया. हाला की इसके लिए रिज़र्व डे रखा गया है यानि की 29 मई को यह मैच फिर खेला जाएगा.

लेकिन एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, मैच स्थगित होने के बाद अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर धोनी के प्रशंसकों की सोने की तस्वीरें हैं वायरल हो रही है. यहाँ वह पोस्ट है जो अब वायरल हो रही है

देखें इमेज:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).