क्रिकेट

CSK Beat PBKS, IPL 2024 53th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया, बल्ले के बाद गेंद से भी रवींद्र जडेजा ने किया कमाल

इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली.

CSK Beat PBKS, IPL 2024 53th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया, बल्ले के बाद गेंद से भी रवींद्र जडेजा ने किया कमाल
सीएसके (Photo Credits: IPL/Twitter)

CSK Beat PBKS, IPL 2024 53th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 167 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चहर और हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 139 रन ही बना सकीं. पंजाब किंग्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).