IND vs ZIM 1st T20 2024: जिम्बाब्वे के हाथों विश्व चैंपियन टीम इंडिया की हार पर भड़के कांग्रेस MP शशि थरूर, BCCI को कहा अहंकारी
केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तो इस हार की तुलना पाकिस्तान की वर्ल्ड कप वाली हार से कर दी. थरूर ने बीसीसीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीजों को हल्के में लेने के कारण ही ये हार मिली है. थरूर ने सोशल मीडिया लिखा कि जहां टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत पर मुंबई में हुए जबरदस्त जश्न की गूंज अभी थमी भी नहीं थी
IND vs ZIM 1st T20 2024: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार ने हर किसी को चौंका दिया था. टी20 विश्व कप के बाद सीनियर खिलाड़ियों के गैर- मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा. केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तो इस हार की तुलना पाकिस्तान की वर्ल्ड कप वाली हार से कर दी. थरूर ने बीसीसीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीजों को हल्के में लेने के कारण ही ये हार मिली है. थरूर ने सोशल मीडिया लिखा कि जहां टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत पर मुंबई में हुए जबरदस्त जश्न की गूंज अभी थमी भी नहीं थी, उस बीच ही टीम इंडिया को जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम ने हरा दिया. थरूर ने कहा कि चीजों को हल्के में लेने वाली बीसीसीआई इसी लायक है. "अगर किसी टीम को भारत कहा जाता है, तो उसे इस नाम के योग्य होना चाहिए. यह सबसे अच्छा 'भारत ए' था." उन्होंने कहा कि अगर सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, तो दौरा स्थगित कर दिया जाना चाहिए था.
पोस्ट देखें:
So even while the echoes of the wild celebrations at Mumbai for India’s #T20WorldCup win have not died down, we have been beaten by minnows Zimbabwe today in Harare. It’s just what @BCCI deserved for taking things for granted. Whether on June 4 or on July 6, arrogance has been…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

