Ben Stokes Unique Record: टेस्ट क्रिकेट में बिना बल्लेबाजी या गेंदबाजी किए बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, देखें Tweet
आगामी एशेज को ध्यान में रखते हुए स्टोक्स ने साफ कर दिया है कि वह आयरलैंड के खिलाफ सतर्क हैं और जरूरत पड़ने पर ही गेंदबाजी करेंगे. हालांकि, आयरलैंड मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में, कर्टिस काम्पर का कैच पकड़ने के दौरान अपने बाएं घुटने पर अजीब तरह से उतरे, जिससे समस्या हुई.
Ben Stokes Unique Record: 3 जून को इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. वह बिना बल्लेबाजी, गेंदबाजी या विकेटकीपिंग के मैच जीतने वाले पहले टेस्ट कप्तान बन गए है. बाएं घुटने की समस्या के कारण उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी. इस बीच इंग्लैंड की टीम के शीर्ष बल्लेबाजों ने लार्ड्स टेस्ट की दो पारियों में केवल चार विकेट खोकर कमाल का जलवा दिखाया. स्टोक्स कई फिटनेस मुद्दों के साथ इंग्लैंड के शिविर में शामिल हुए. आगामी एशेज को ध्यान में रखते हुए स्टोक्स ने साफ कर दिया है कि वह आयरलैंड के खिलाफ सतर्क हैं और जरूरत पड़ने पर ही गेंदबाजी करेंगे. हालांकि, आयरलैंड मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में, कर्टिस काम्पर का कैच पकड़ने के दौरान अपने बाएं घुटने पर अजीब तरह से उतरे, जिससे समस्या हुई.
ट्वीट देखें:
Ben Stokes is the first captain in Test history to win a match without batting, bowling or keeping wicket 🤯 pic.twitter.com/NVboc8WhLQ
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

