क्रिकेट

BCCI Announces Annual Player Retainership 2022-23: बीसीसीआई ने की सालाना अनुबंध की घोषणा, इस दिग्गज खिलाड़ी को पहली बार शीर्ष ग्रेड में किया शामिल

काफी समय के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2022-23 के लिए सालाना अनुबंध की घोषणा कर कर दी है. इस बार बीसीसीआई ने लंबे समय के बाद वार्षिक अनुबंध का एलान किया है. टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा को शीर्ष ग्रेड में पहली बार इंट्री मिली है.

BCCI Announces Annual Player Retainership 2022-23: बीसीसीआई ने की सालाना अनुबंध की घोषणा, इस दिग्गज खिलाड़ी को पहली बार शीर्ष ग्रेड में किया शामिल
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

काफी समय के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2022-23 के लिए सालाना अनुबंध की घोषणा कर कर दी है. इस बार बीसीसीआई ने लंबे समय के बाद वार्षिक अनुबंध का एलान किया है. टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा को शीर्ष ग्रेड में पहली बार इंट्री मिली है. बीसीसीआई सालाना अनुबंध के तहत "ए-प्लस", "ए", "बी" और "सी" को मिलाकर चार कैटेगिरी में वार्षिक अनुबंध प्रदान करता है. शीर्ष ग्रेड ए प्लस के तहत सालाना सात करोड़, ए के तहत पांच करोड़, बी के तहत तीन और सी ग्रेड के तहत खिलाड़ियों को साल में रिटेनरशिप फीस प्रदान करता है. पिछले कई सालों से ए प्लस कैटेगिरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह थे, लेकिन अब इसमें रवींद्र जडेजा का नाम भी शामिल हो गया है.

NEWS 🚨- BCCI announces annual player retainership 2022-23 - Team India (Senior Men).

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).