क्रिकेट

Australia Playing 11 For 2nd Test vs India: एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, स्कॉट बोलैंड की हुई वापसी; स्टार गेंदबाज बाहर

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इस बीच दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है.

Australia Playing 11 For 2nd Test vs India: एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, स्कॉट बोलैंड की हुई वापसी; स्टार गेंदबाज बाहर
Scott Boland (Photo: X)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 2nd Test 2024 Playing 11: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इस बीच दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 में जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड की वापसी हुई है. हेजलवुड मामूली चोट के कारण गुलाबी गेंद के टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि ऑलराउंडर मिशेल मार्श श्रृंखला के शुरूआती मैच में चोटिल होने के बावजूद टीम में बने हुए हैं. बता दें की पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से करारी शिकस्त दी. नीचे आप प्लेइंग 11 देख सकतें हैं.

एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मारनस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).