क्रिकेट

AUS Beat NAM ICC T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को हराकर सुपर आठ के लिए किया क्वालीफाई, एडम जंपा ने झटके 4 विकेट

आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ पर खेला गया.

AUS Beat NAM ICC T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को हराकर सुपर आठ के लिए किया क्वालीफाई, एडम जंपा ने झटके 4 विकेट
Adam Zampa (Photo Credit: @BBL/X)

AUS Beat NAM ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ पर खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हरा दिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 17 ओवर में 72 रनों पर सिमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 5.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. एडम जंपा ने इस मैच में 4 ओवर में `12 रन देकर 4 विकेट झटके. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इसके अलावा जोश हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस को 2-2 विकेट मिले. जबकि नाथन एलिस और पेट कम्मिंस ने 1-1 विकेट लिए. बता दें की ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस जीत के साथ सुपर आठ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ग्रुप बी में तीन मैच जीतकर शीर्ष स्थान पर है. जबकि नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सुपर आठ के चरण से बाहर हो चुकी है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).