क्रिकेट

AUS Beat BAN, World Cup 2023 Live Score Update: मिशेल मार्श की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 307 रनों का लक्ष्य दिया. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 306 रन बनाए. टीम के लिए तौहिद ने 74 रनों की शानदार पारी खेली.

AUS Beat BAN, World Cup 2023 Live Score Update: मिशेल मार्श की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
Mitchell Marsh (Photo Credit: X)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 43वां मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बंगलदेश को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 307 रनों का लक्ष्य दिया. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 306 रन बनाए. टीम के लिए तौहिद ने 74 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सीन एबॉट ने 2 विकेट झटके. एडम जाम्पा ने 10 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 44.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा नाबाद 177 रनों की आतिशी पारी खेली.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).