क्रिकेट

Ashes 2023, ENG vs AUS 2nd Test Day 5 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट 43 रनों से जीता, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त, बेन स्टोक्स के 155 रन बेकार

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 81.3 ओवर में 327 रन बनाकर आलआउट हो गई.

Ashes 2023, ENG vs AUS 2nd Test Day 5 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट 43 रनों से जीता, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त, बेन स्टोक्स के 155 रन बेकार
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 81.3 ओवर में 327 रन बनाकर आलआउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 155 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. इससे पहले दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुकाबले के पांचवें दिन खेल का फैसला हुआ. ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 279 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया को कुल 370 रन की बढ़त मिली थीं. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे. वहीं, इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर सिमट गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).