क्रिकेट

Arjun Tendulkar Debut: आईपीएल में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए किया डेब्यू, Sachin Tendulkar ने सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश

आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में वो हुआ, जिसका पूरी दुनिया को शिद्दत से इंतजार था. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया. अर्जुन तेंदुलकर को लंबे इंतजार के बाद मुंबई की कैप मिली है. उन्हें 30 लाख रुपए में फ्रेंचाइजी ने 2021 मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था.

Arjun Tendulkar Debut: आईपीएल में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए किया डेब्यू, Sachin Tendulkar ने सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश

आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में वो हुआ, जिसका पूरी दुनिया को शिद्दत से इंतजार था. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया. अर्जुन तेंदुलकर को लंबे इंतजार के बाद मुंबई की कैप मिली है. उन्हें 30 लाख रुपए में फ्रेंचाइजी ने 2021 मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था. इस बीच सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बेटे अर्जुन के लिए एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा. सचिन ने लिखा कि अर्जुन, आज आपने एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. आपके पिता के रूप में, जो आपसे प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है, मुझे पता है कि आप खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका वह हकदार है और खेल आपको वापस प्यार करेगा. आपने यहां तक ​​पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा करना जारी रखेंगे. यह एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत है. शुभकामनाएं!

Arjun, today you have taken another important step in your journey as a cricketer. As your father, someone who loves you and is passionate about the game, I know you will continue to give the game the respect it deserves and the game will love you back. (1/2) pic.twitter.com/a0SVVW7EhT

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).