क्रिकेट

'Pakistan Kyu Nhi Aa Rhe' चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बीच पाकिस्तानी फैन के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का जवाब हुआ वायरल, देखें वीडियो

दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज खेल रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक फैन ने पूछा, "मुझे एक बात बता सकते हैं कि पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे आप?" सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अरे भैया, हमारे हाथ में थोड़ी है." जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

'Pakistan Kyu Nhi Aa Rhe' चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बीच पाकिस्तानी फैन के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का जवाब हुआ वायरल, देखें वीडियो

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला  13 नवंबर(बुधवार) को सेंचुरियन(Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क(SuperSport Park) में खेला जाएगा. इस बीच, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि भारतीय सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय टीम के न आने पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने PCB से ICC और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के इवेंट्स में भारत का बहिष्कार करने के लिए कहा है जब तक कि इस मामले का हल सरकारी स्तर पर न हो जाए. इस बीच, दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज खेल रहे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक फैन ने पूछा, "मुझे एक बात बता सकते हैं कि पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे आप?" सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अरे भैया, हमारे हाथ में थोड़ी है." जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

देखें सुर्याकुमार यादव का वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aayat Raza Qureshi (@aayatqureshi.14)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).