क्रिकेट

ACB Extended Jonathan Trott's Tenure: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जोनाथन ट्रॉट के अनुबंध को 2024 तक बढ़ाया, टीम की अपार सफलता के बाद लिया गया फैसला

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सोमवार को राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट के अनुबंध को 2024 तक बढ़ाने की पुष्टि की. यह निर्णय उनके 18 महीने के सफल कार्यकाल के बाद आया है. जिसके दौरान उन्होंने टीम की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

ACB Extended Jonathan Trott's Tenure: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जोनाथन ट्रॉट के अनुबंध को 2024 तक बढ़ाया, टीम की अपार सफलता के बाद लिया गया फैसला
Jonathan Trott (Photo Credit: X)

ACB Extended Jonathan Trott's Tenure: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सोमवार को राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट के अनुबंध को 2024 तक बढ़ाने की पुष्टि की. यह निर्णय उनके 18 महीने के सफल कार्यकाल के बाद आया है. जिसके दौरान उन्होंने टीम की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. बता दें की एसीबी ने जुलाई 2022 में दक्षिण अफ्रीका में जन्मे पूर्व अंग्रेजी क्रिकेटर को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था. उनके नेतृत्व में, टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की और कई बड़ी जीत हासिल की, जिसमें टी20 एशिया कप 2022 में टीम का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है. पाकिस्तान के खिलाफ T20I श्रृंखला जीत, बांग्लादेश पर पहली वनडे श्रृंखला जीत और आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 में एक सफल अभियान. जहां इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे विश्व चैंपियन टीमों को हराया.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).