Vaibhav Suryavanshi- Ali Raza Heated Exchange: वैभव सूर्यवंशी और अली रज़ा के बीच तीखी बहस, 14 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ को दिखाई औकात, देखें वीडियो
विकेट लेने के बाद अली रज़ा ने आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाते हुए सूर्यवंशी को सेंड-ऑफ दिया, जिससे भारतीय बल्लेबाज़ भड़क गए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने पलटकर अली रज़ा का सामना किया, दोनों के बीच तीखी बहस हुई और सूर्यवंशी ने गुस्से में उनके पैरों की ओर इशारा भी किया. इस घटना ने हाई-वोल्टेज मुकाबले के तनाव और प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया.
India U19 National Cricket Team vs Pakistan U19 National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 (ACC Men’s U19 Asia Cup) का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर(रविवार) को दुबई (Dubai) के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) में खेला गया. जिसमें कई बार माहौल गर्माया, मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहले आयुष म्हात्रे के रूप में झटका लगा और इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी गेंदबाज़ अली रज़ा ने राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया. विकेट लेने के बाद अली रज़ा ने आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाते हुए सूर्यवंशी को सेंड-ऑफ दिया, जिससे भारतीय बल्लेबाज़ भड़क गए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने पलटकर अली रज़ा का सामना किया, दोनों के बीच तीखी बहस हुई और सूर्यवंशी ने गुस्से में उनके पैरों की ओर इशारा भी किया. इस घटना ने हाई-वोल्टेज मुकाबले के तनाव और प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया.
वैभव सूर्यवंशी और अली रज़ा के बीच तीखी बहस
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)