Asian Elite Boxing Championships 2022: लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा, स्वीटी बूरा ने किया कमाल, एशियाई मुक्केबाजी में जीता गोल्ड
एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 2022 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), परवीन हुड्डा (63 किग्रा) और स्वीटी ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता. फाइनल में लवलीना ने उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखिबा को, परवीन ने जापान की किटो माई को 5-0 से हराया.
एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 2022 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), परवीन हुड्डा (63 किग्रा) और स्वीटी बूरा ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता. फाइनल में लवलीना ने उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखिबा को, परवीन ने जापान की किटो माई को 5-0 से हराया. विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन ने महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में जापान की किटो माई को सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराकर देश का पहला स्वर्ण पदक जीता.
वहीं टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना ने उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखिबा के विरुद्ध पहले राउंड से ही आक्रामक रवैया बनाए रखा. हैवीवेट बॉक्सर स्वीटी ने 81 किग्रा फाइनल में कजाकिस्तान की गुलसाया येरजान को 5-0 से हराया.
Asian Boxing Championship: Lovlina Borgohain bags gold in women's 75kg category
Read @ANI story | https://t.co/pUHp2ObUWv#LovlinaBorgohain #AsianBoxingChampionship #ParveenHooda #boxing pic.twitter.com/skxGKg5oB3
— ANI Digital (@ani_digital) November 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

