क्रिकेट

Team India in Barbados News: एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान रद्द कर उसे टीम इंडिया को लाने बारबाडोस भेजा; सोशल मीडिया पर नेटिज़ेंस ने किया दावा

भारतीय क्रिकेट टीम की वापसी के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान बारबाडोस में उतरा है. यह विमान तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे भारतीय खिलाड़ियों को नई दिल्ली लेकर आएगा.

Team India in Barbados News: एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान रद्द कर उसे टीम इंडिया को लाने बारबाडोस भेजा; सोशल मीडिया पर नेटिज़ेंस ने किया दावा
Photo Credit- X

Team India in Barbados News: भारतीय क्रिकेट टीम की वापसी के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान बारबाडोस में उतरा है. यह विमान तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे भारतीय खिलाड़ियों को नई दिल्ली लेकर आएगा. वहीं नेटिज़ेंस दावा कर रहे हैं कि एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क से दिल्ली की AI106 उड़ान को रद्द कर दिया और भारतीय क्रिकेट टीम की वापसी के लिए उस विमान को बारबाडोस भेज दिया है. एयर इंडिया के इस फैसले पर कुछ यूजर्स ने सहमति जताई तो कुछ ने इसे अन्यायपूर्ण न्याय बताया है. हालांकि. अब उम्मीद जताई जा रही है कि टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार, 04 जुलाई की सुबह सकुशल भारत पहंच जाएगी.

'यह अच्छी बात है कि विजेता टीम को प्राथमिकता दी गई'

'AI-106 रद्द हो गई और AIC24WC के रूप में बारबाडोस जा रही है'

'यात्रियों के प्रति यह कैसा न्याय है?'

यात्री ने दावा किया कि उसका AI-106 रद्द कर दिया गया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).