फोन पर बात करते-करते बड़ी ही चालाकी से शख्स ने चुराए जूते, पैरों में पहनकर मौके से चलता बना (Watch Viral Video)
इन दिनों सोशल मीडिया पर जूते चोरी करने का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोबाइल फोन पर बात करते-करते एक किसी ऑफिस के बाहर पहुंचता है और जूता चोरी करके उसे पहनने के बाद वहां से निकल जाता है.
Viral Video: मंदिर (Temple) के बाहर से जूते-चप्पलों का चोरी होना बेहद आम है. अक्सर इस तरह की घटनाएं किसी न किसी के साथ होती रहती हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर जूते चोरी करने का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोबाइल फोन पर बात करते-करते एक किसी ऑफिस के बाहर पहुंचता है और वहां बैठ जाता है. इसके बाद फोन पर बात करते-करते बहुत ही शातिराना तरीके से ऑफिस के बार रखे जूते (Shoes) को उठाकर पहन लेता है और अपने पूराने चप्पल वहीं छोड़कर चलता बनता है. शख्स द्वारा जूते चोरी करने का यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

