वायरल

Viral Video: 50 युवाओं के गिरोह ने नॉटिंघम सिटी में McDonald's पर बोला धावा, खाने की चीजों और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर किया हाथ साफ

लगभग 50 युवाओं के एक ग्रुप ने रविवार को नॉटिंघम सिटी सेंटर में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में खाने की चीजों और सॉफ्ट ड्रिंक्स को चुराने के लिए काउंटर पर धावा बोल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: 50 युवाओं के गिरोह ने नॉटिंघम सिटी में McDonald's पर बोला धावा, खाने की चीजों और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर किया हाथ साफ
मैकडॉनल्ड्स पर युवाओं ने किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर युवाओं (Youths) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें करीब 50 युवाओं का एक ग्रुप मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) में घुस गया और कथित तौर पर रेस्तरां काउंटर पर हमला करते हुए खाने की चीजों (Food) और सॉफ्ट ड्रिंक्स (Soft Drinks) को चुरा लिया. घटना रविवार को नॉटिंघम सिटी (Nottingham City) में घटी है. इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट्स का कहना है कि करीब 20 युवकों ने स्टाफ सदस्यों के साथ बदसलूकी की और उन्हें डरा दिया. इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की जांच जारी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).