Viral Video: अजीबो-गरीब डांस से देसी आंटियों ने मचाया तहलका, हैरान लोगों ने पूछा- कहां गई ग्रैविटी
देसी आंटियों के धमाकेदार डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग यही सवाल कर रहे हैं कि ग्रैविटी कहां गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से म्यूजिक बजते ही तीन महिलाएं ग्रैविटी को मात देते हुए गजब के मूव्स दिखाने लगती हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर डांस (Dance) से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. हालांकि वायरल होने वाले तमाम डांस वीडियो में कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इसी कड़ी में देसी आंटियों (Desi Aunties) के धमाकेदार डांस (Dance) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग यही सवाल कर रहे हैं कि ग्रैविटी कहां गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से म्यूजिक बजते ही तीन महिलाएं ग्रैविटी को मात देते हुए गजब के मूव्स दिखाने लगती हैं. लाल साड़ी पहनकर अजीबो-गरीब स्टाइल में महिलाएं 30 डिग्री पीछे की ओर झुककर डांस करने लगती हैं. इस वीडियो को pushpraj_writes_9000 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- अरे भैया ग्रैविटी कहां गई?
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

