Viral Video: कठपुतली की तरह डांस करती दिखी दुल्हन, हाथ में वरमाला लेकर दिखाए अजीबो-गरीब मूव्स
एक दुल्हन का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सजी-संवरी दुल्हन अपने हाथ में वरमाला लेकर कठपुतली की तरह डांस करती दिख रही है. दुल्हन के अजीबो-गरीब डांस मूव्स को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है.
Bride Dance Viral Video: शादियों के मौसम (Wedding Season) में अक्सर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) से जुड़े मजेदार और रोचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. खासकर, अपनी शादी में डांस (Dance) करके दूल्हा-दुल्हन लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. इसी कड़ी में एक दुल्हन का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सजी-संवरी दुल्हन अपने हाथ में वरमाला लेकर कठपुतली की तरह डांस करती दिख रही है. दुल्हन के अजीबो-गरीब डांस मूव्स को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है.
अपने दूल्हे के सामने दुल्हन जिस अंदाज में वरमाला लिए डांस कर रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि कोई कठपुतली नाच रही है. वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, जिसे ट्विटर पर @ajaychauhan41 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- दुल्हन कठपुतली कला मंदिर की मालकिन है.
देखें वीडियो-
दुल्हन कठपुतली कला मंदिर की मालकिन है। pic.twitter.com/tbTCKNqSmu
— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) April 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

